{"_id":"69fe1d31c961cf12c60ba6ce","slug":"a-modern-animal-service-center-will-be-built-in-madlak-at-a-cost-of-rs-7074-lakh-champawat-news-c-229-1-shld1026-138880-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मडलक में 70.74 लाख से बनेगा आधुनिक पशु सेवा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मडलक में 70.74 लाख से बनेगा आधुनिक पशु सेवा केंद्र
Fri, 08 May 2026 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 08 May 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। लोहाघाट ब्लॉक के सीमावर्ती मडलक क्षेत्र में पशुपालन विभाग 70.74 लाख रुपये की लागत से एक नया पशु सेवा केंद्र स्थापित कर रहा है। इस केंद्र के बनने से पशुपालकों को लाभ मिलेगा और पशुओं का इलाज आसान होगा।
यह परियोजना खंड सिंचाई विभाग देहरादून द्वारा संचालित की जा रही है। केंद्र लंबे समय से किराए के भवन में संचालित हो रहा था, जिससे सेवाओं में दिक्कतें आ रही थीं। अब नए भवन के निर्माण से व्यवस्थाएं बेहतर होंगी। पशुपालकों को एक ही स्थान पर व्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिलेंगी। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी राहुल जोशी ने बताया कि ये केंद्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित किए जा रहे हैं। केंद्रों के माध्यम से कृत्रिम गर्भाधान और प्राथमिक पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
--
इन गांवों को मिलेगा मिलेगी
केंद्र के पूर्ण होने के मडलक सहित गुरेली, सागर, ककरतोला, मजपीपल, सैल्ला सलपड़ आदि ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों और पशुपालकों को स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण मिलेगा इससे पशुपालन को बढ़ावा मिलने के साथ ही किसानों की आय में भी सकारात्मक बदलाव होगा।