फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   A major accident averted due to the car getting stuck in the tree in Takkhandak

टाकखंदक में कार के पेड़ में अटकने से टल गया बड़ा हादसा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
A major accident averted due to the car getting stuck in the tree in Takkhandak
चंपावत/पाटी। रीठा साहिब से पाटी जा रही एक कार टाकखंदक के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक सहित पांच लोग चोटिल हुए। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। हादसे की वजह एकाएक कार का असंतुलित होना बताया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार रात रीठा साहिब से पाटी जा रही कार धूनाघाट के पास टाकखंदक में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पेड़ में अटकने से बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना में चालक सहित सभी पांच यात्री चोटिल हुए। सभी लोग पूनाकोट और आसपास के रहने वाले हैं। गंभीर रूप से जख्मी शांति देवी (60) को पाटी अस्पताल में प्राथमिक के बाद चंपावत जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। पीएमएस डॉ. आरके जोशी ने बताया कि शांति देवी की हालत में सुधार हो रहा है। वहीं मामूली रूप से चोटिल चालक दीपक, नरेश राम, रबीश और पप्पू को इलाज के बाद पाटी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed