फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   A bull attacked a traffic policeman who was managing the traffic

Champawat News: यातायात व्यवस्था संभाल रहे ट्रैफिक पुलिस कर्मी को सांड़ ने पटका

Wed, 26 Mar 2025 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 26 Mar 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
A bull attacked a traffic policeman who was managing the traffic
टनकपुर के उप जिला अस्पताल में घायल ट्रैफिक पुलिस का जवान धीरज विश्वकर्मा। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। नगर में लावारिस पशुओं का उत्पात बढ़ गया है। नगर के व्यस्ततम राजाराम चौराहे पर मां पूर्णागिरि मेले में तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवान को सांड़ ने पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना से आसपास अफरातफरी मच गई। लोगों ने घायल पुलिसकर्मी को उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मांग पूर्णागिरि मेले में जाने के लिए नगर से रोजाना हजारों श्रद्धालु गुजर रहे हैं। यातायात व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवान हर चौराहे पर तैनात किए गए हैं। बुधवार को नगर के राजाराम चौराहे पर यातायात पुलिस के जवान धीरज विश्वकर्मा (38) पुत्र लीलाधर निवासी भैरवा वार्ड एक होमगार्ड के साथ यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे। इस बीच अचानक सांड़ ने धीरज पर हमला कर उन्हें पटक दिया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने किसी तरह सांड़ को भगाया। सांड़ के हमले में धीरज के सिर में गंभीर चोट आई। पास ही मौजूद भूपेंद्र सिंह सिम्मी और एडवोकेट कमल गड़कोटी ने घायल यातायात पुलिस के जवान को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर कोतवाली पुलिस से एसआई भुवन गड़कोटी समेत अनेक पुलिस कर्मी भी अस्पताल पहुंच गए। यहां डाॅ. नौनिहाल सिंह ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed