{"_id":"115-89140","slug":"Champawat-89140-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमएस डा. पंगरिया का बागेश्वर तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमएस डा. पंगरिया का बागेश्वर तबादला
Champawat
Updated Sat, 11 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। पब्लिक-प्राइवेट पाटनरशिप (पीपीपी) मोड में संचालित राजकीय अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. पीडी पंगरिया का स्थानांतरण कर उन्हें बागेश्वर का उप मुख्य चिकित्साधिकारी बनाया गया है, लेकिन उनके स्थान पर यहां किसी की तैनाती नहीं की गई है। इस संबंध में क्षेत्रीय लोगों ने डा. पंगरिया के तबादला रोकने के लिए राज्यसभा सदस्य महेंद्र सिंह माहरा समेत मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में कहा गया है कि पीपीपी मोड में राजकीय चिकित्सालय का संचालन करने के बावजूद आधे रोगियों का उपचार स्वयं डा. पंगरिया करते थे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी, भुवन चौबे, सुनील सुतेड़ी आदि का कहना है कि डा. पंगरिया के स्थानांतरण से यहां रोगियों के सामने तमाम दिक्कतें आ जाएंगी।
विज्ञापन