फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   शारदा का जलस्तर बढ़ा, हनुमानगढ़ी का तटबंध बहा

शारदा का जलस्तर बढ़ा, हनुमानगढ़ी का तटबंध बहा

Thu, 17 Jul 2014 05:30 AM IST
Champawat
Champawat Updated Thu, 17 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
टनकपुर। शारदा का जलस्तर बढ़ने के साथ ही हनुमानगढ़ी और शारदा चुंगी क्षेत्र में तबाही शुरू हो गई है। शारदा की धार मुड़ने से रीवर बैड मैटेरियल (आरबीएम) तटबंध बह गया है। स्नानघाट की सुरक्षा दीवार और रैलिंग भी नहीं टिक पाई।
विज्ञापन

पहाड़ों में हुई बारिश से शारदा उफान पर आने लगी है। बुधवार को शारदा का जलस्तर 25 हजार 513 से बढ़कर 83 हजार 552 क्यूसेक पहुंच गया। जलस्तर बढ़ते ही हनुमानगढ़ी की ओर नदी ने तेजी से कटाव शुरू कर दिया है। धारा मोड़ने को सिंचाई विभाग द्वारा कराए गए कार्य के साथ ही इसमें खर्च हुए करीब दस लाख रुपये भी पानी में बह गए। इधर स्नानघाट में नगर पालिका द्वारा करीब तीन लाख रुपए की लागत से निर्मित सुरक्षा दीवार और रैलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई। बनबसा बैराज कंट्रोल रूम के मुताबिक बुधवार की दोपहर 12 बजे बढ़कर 83 हजार क्यूसेक पार कर गया। उधर,आपदा प्रभावित संघर्ष समिति के संरक्षक पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन रावत का कहना है कि क्षेत्र में शारदा से तबाही मची तो इसकी जवाबदेही शासन-प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed