{"_id":"115-81920","slug":"Champawat-81920-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिगालीचौड़ का हरेला मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिगालीचौड़ का हरेला मेला शुरू
Champawat
Updated Thu, 17 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट। दिगालीचौड़ का हरेला महोत्सव शुरू हो गया है। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने महोत्सव का उद्घाटन किया। इस सुदूर क्षेत्र में होेने वाले मेले को महोत्सव का रूप देने और अपने पूर्वजों की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए आयोजकों के प्रयासों को सराहा गया। उन्होंने विधायक निधि से तीन लाख रुपए देने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य पुष्कर बोहरा, प्रधानाचार्य रमेश राम, एलएम कुंवर ने अपनी ओर से मदद का भरोसा दिलाया।
कैलाश तिवारी की अध्यक्षता और महोत्सव संयोजक मोनू बिष्ट के संचालन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। महिला छोरी एलबम के गायक प्रकाय राय के गीत लुघाटे बटे आई दिगालीचौड़ मां गीत पर दर्शक अपने स्थानों में झूमने को मजबूर हो गए। प्यारी सोनम एलबम के गायक सतीश चिल्कोटी के गीत मन्नू दा फ्लैक्सी कर दे म्यार मोबाइल मां गीत खूब सराहा गया। मां सतचूली सांस्कृतिक विकास समिति खतेड़ा के कलाकारों ने शानदार कार्यक्रम पेश किए। आज कूं छे मैत जां, भल कूं छै मैत जा और बेडू पाको बार मास, नारायण काफल पाको चैत मेरी छैला दर्शकों में अपनी धाक जमा गया। दल में बबीता, पूजा, जगत सिंह रावत, सुनील रावत, ज्योति रावत आदि शामिल थे।