{"_id":"38335","slug":"Champawat-38335-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को कुपोषण से बचाने के उपाय बताए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को कुपोषण से बचाने के उपाय बताए
Champawat
Updated Fri, 24 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा। भजनपुर एवं मझगांव के आंगनबाड़ी केंद्रों में वजन पखवाड़े के तहत 0 से 6 माह तथा 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों का वजन लेकर उनके स्वास्थ का परीक्षण किया तथा बच्चों को स्वस्थ रखने की माताओं को जानकारी दी।
कुपोषण से बचने के लिए बाल विकास विभाग के तत्वावधान में आयोजित वजन पखवाड़े के तहत भजनपुर ग्रामसभा के मीनाबाजार आंगनबाड़ी केंद्र 4 में कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रामप्रधान निर्मला मौनी ने किया। उन्होंने महिलाओं को आंगनबाड़ी द्वारा संचालित सभी सरकारी योजनाओं का भरपूर लाभ लेने की प्रेरणा दी। इस मौके पर 0 से 6 माह तथा 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों का वजन कर उनके स्वास्थ का परीक्षण किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री पुष्पा चंद ने बच्चों को कुपोषण से बचाने तथा स्वस्थ रखने के उपाय माताओं का बताए। मुख्य सहायिका माधवी भट्ट ने कार्यकर्त्रियों को बच्चों के कुपोषण एवं शिशु के वजन आदि के बावत महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस मौके पर माता समिति अध्यक्ष उर्मिला देवी, देवी कश्यप, आशा पांडे, तारा देवी, सविता देवी, कविता देवी, शांति देवी आदि मौजूद थीं। उधर मझगांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में उपप्रधान सुरेश उप्रेती की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में एएनएम कमला चंद, आशा कार्यकर्त्री शांति उप्रेती, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री सुमन तथा सहायिका निर्मला ने बच्चों को कुपोषण से बचाने के उपाय बताए और 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के वजन की माप की।
आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों का वजन मांपा
चंपावत। आंगनबाड़ी एवं मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में इन दिनों वजन पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत बरदोली उप केंद्र एवं फूंगरमाफी में अध्ययनरत 24 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका वजन लिया गया। एएनएम रमा भट्ट, आशा कार्यकर्ती भावना बोहरा, हेमा बोहरा, हेमा भंडारी आदि ने शून्य से छह वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका वजन मांपा। इस मौके पर ग्राम प्रधान चंचला देवी, पट्टी पटवारी सुदंर सिंह नेगी सहित तमाम अभिभावक भी मौजूद रहे।