फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   977 candidates remained absent in Group C examination

Champawat News: समूह ग की परीक्षा में 977 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

Sun, 28 Apr 2024 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 28 Apr 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
977 candidates remained absent in Group C examination
चंपावत। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से प्रयोगशाला सहायक उच्च शिक्षा विभाग (समूह ग) की लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। दो सत्रों में आयोजित परीक्षा में पंजीकृत 1452 में 977 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


चंपावत में लिखित परीक्षा तीन परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। एसडीएम और नोडल रिंकू बिष्ट ने बताया कि सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रथम सत्र में आयोजित रसायन विज्ञान परीक्षा के लिए कुल तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस परीक्षा में पंजीकृत 906 में से 256 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 650 अनुपस्थित रहे। प्रथम सत्र में उपस्थित अभ्यर्थियों का प्रतिशत 28.26 रहा। दोपहर दो से पांच बजे के द्वितीय सत्र में जंतु विज्ञान परीक्षा के लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें 546 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 219 ने परीक्षा दी जबकि 327 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय सत्र में उपस्थित अभ्यर्थियों का प्रतिशत 40.11 रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed