{"_id":"5c3f767dbdec2273201784d5","slug":"91547662973-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संस्थान को ढाई माह में वसूलना है 4.77 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संस्थान को ढाई माह में वसूलना है 4.77 करोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जल संस्थान ने लंबे समय से बिल जमा नहीं करने वाले बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। सभी बकाएदारों को विभाग ने जनवरी के पहले सप्ताह पर अंतिम नोटिस भेज दिया है। बिल जमा नहीं करने वालों पर वसूली प्रमाणपत्र (आरसी) के जरिये करने की तैयारी शुरू कर दी है।
जल संस्थान ने अब तक 1.44 करोड़ वसूली कर ली है। वहीं उसे मार्च तक 4.77 करोड़ रुपये का बकाया वसूलना है। विभाग उपभोक्ताओं को सितंबर 2018 से नोटिस भेज रहा है। लेकिन बकाया बिल जमा नहीं हो पा रहा है। नोटिस के बाद भी बिल जमा नहीं करने पर विभाग फरवरी माह से आरसी काटकर बिल वसूलेगा। इसके अलावा जल संस्थान ने उपभोक्ताओं से बकाया वसूलने के लिए जिले के चारों विकासखंडों में एक-एक टीम का गठन कर दिया है। ये टीमें उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर बकाया वसूलने का काम करेंगी। साथ ही उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द बिल जमा करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
चार सरकारी विभागों से वसूला 18 लाख
जल संस्थान ने चार सरकारी विभागों से 18 लाख का बकाया वसूलने का लक्ष्य रखा है। चिकित्सा, शिक्षा, तहसील और पटवारी चौकी का लंबे समय से बिल जमा नहीं होने से 18 लाख तक की बकाएदारी पहुंच चुकी है। इन चारों विभागों को संस्थान ने जनवरीे के पहले सप्ताह में अंतिम नोटिस भेज दिया है।
विज्ञापन
कोट
लंबे समय से बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को अंतिम नोटिस भेज दिया है। इसके बाद भी बिल जमा नहीं करने वालों पर आरसी काटकर कार्रवाई की जाएगी। मार्च तक 4.77 करोड़ रुपये का बकाया वसूलने का लक्ष्य रखा है।
विलास युनुस, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान, चंपावत।