फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   85 Year old brave lady donated 51 thousand

85 साल की वीर नारी ने किया 51 हजार का दान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
85 Year old brave lady donated 51 thousand
शहीद की पत्नी मंदोदरी चिलकोटी। - फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
चंपावत। कोरोना वायरस को पछाड़ने के लिए समाज का हर वर्ग आगे आ रहा है। देश की खातिर सरहद में सर्वोच्च बलिदान करने वाले चंपावत के फौजी शिरोमणि चिलकोटी की पत्नी मंदोदरी चिलकोटी (85) ने 51 हजार रुपये का दान किया है। अपनी पेंशन से उन्होंने यह रकम रेडक्रास सोसायटी को भेंट की है। 1965 में पाकिस्तान के खिलाफ हुई जंग में शिरोमणि चिलकोटी शहीद हो गए थे। उनकी धर्मपत्नी ने दान की परंपरा को आगे बढ़ाया है। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने इस बुजुर्ग वीरांगना के जज्बे को सलाम किया है। श्रीमती चिलकोटी का कहना है देश और दुनिया पर आए इस महासंकट में सरकार के साथ ही सामाजिक संगठनों और हर व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य के हिसाब से मदद को आगे आना चाहिए। बता दें कि इससे पूर्व भी उन्होंने अपनी पेंशन से 12 लाख रुपये में डेढ़ नाली जमीन पर शहीद पति शिरोमणि चिलकोटी के नाम से पार्क का निर्माण कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed