{"_id":"5a0c78674f1c1bf2538bd097","slug":"81510766695-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूम वन रेंज में कराए कार्यो की हो उच्च स्तरीय जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूम वन रेंज में कराए कार्यो की हो उच्च स्तरीय जांच
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जिले के सूखीढांग क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग के बूम रेंज में बीते एक दशक में कराए गए कार्यों की उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई है।
इस संबंध में पोथ की ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी की अगुवाई में प्रभागीय वनाधिकारी को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि बूम रेंज में लगातार एक ही वन क्षेत्राधिकारी बीते नौ सालों से तैनात है। जिनका दो बार स्थानांतरण हो चुका है, लेकिन वह लंबे समय से रेंज में कराए जा रहे कार्यों में सरकारी धन का दुरुपयोग करते आ रहे हैं। जनजाति बाहुल्य वनरावतों के खिरद्वारी गांव में एक साल पूर्व बनाए गए पानी और सिंचाई के हौज की गुणवत्ता बेहद घटिया होने से टैंक खराब हो चुके हैं तथा उनमें पानी नहीं है। ज्ञापन में सड़क निर्माण और सिविल एवं पंचायत वनों में पेड़ों के छपान आदि में भी सरकारी धन के गोलमाल किए जाने की शिकायत की गई है। ज्ञापन की प्रतिलिपियां वन संरक्षक कुमाऊं वृत्त और वन संरक्षण अनुसंधान केंद्र हल्द्वानी को भी भेजी गई हैं।