{"_id":"5946be274f1c1b5b678b46c6","slug":"81497808423-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी व्यवसायी ने जहर खाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी व्यवसायी ने जहर खाकर जान दी
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के एक सब्जी व्यवसायी ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। व्यवसायी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
थानाध्यक्ष मीनाक्षी नौटियाल ने बताया कि मूल रूप से विकासखंड पाटी के रमक गांव निवासी दयानंद उर्फ दिनेश जोशी (44) पुत्र भवानी दत्त पिछले कई वर्षों से पिथौरागढ़ मार्ग लोहाघाट में अपने बच्चों के साथ रहते थे। जो स्टेशन बाजार में सब्जी का व्यापार करते थे। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
विज्ञापन
शनिवार को दिन भर दिनेश ने दुकानदारी की। शाम को जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों द्वारा उनकी संभावित स्थानों पर ढूंढखोज की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। रविवार सुबह मायावती मार्ग से 20 मीटर नीचे खंडहर में दिनेश मृत पड़ा हुआ था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। एसओ ने बताया कि एसआई नीरज मेहरा द्वारा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट लाया गया। जहां चिकित्साधीक्षक डा.मंजीत सिंह ने पोस्टमार्टम किया। डा.सिंह का कहना है कि दिनेश की मौत जहर खाने से हुई है। रविवार को गमगीन माहौल में दिनेश का ऋषेश्वर घाट में अंतिम संस्कार किया गया। उनके भतीजे और पुत्र ने चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन