फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   कौशन मनी के रूप में कोई भी धनराशि ली तो खैर नहीं

कौशन मनी के रूप में कोई भी धनराशि ली तो खैर नहीं

Sun, 18 Jun 2017 11:23 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
कौशन मनी के रूप में कोई भी धनराशि ली तो खैर नहीं

विज्ञापन
चंपावत। खंड शिक्षाधिकारी अंशुल बिष्ट ने मान्यता प्राप्त स्कूलों के प्रधानाचार्यों को कौशन मनी के रूप में बच्चों से कोई भी धनराशि नहीं लेने के निर्देश दिए। सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों के प्रधानाचार्यों की बैठक में उन्होंने कहा कि यदि किसी स्कूल की ओर से कौशन मनी अथवा रिएडमिशन के नाम पर किसी प्रकार की धनराशि ली तो संबंधित स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



उन्होंने कहा कि बच्चों से प्रथम प्रवेश के समय केवल एक बार प्रवेश शुल्क लिया जाएगा। प्रत्येक स्कूल में अनिवार्य रूप से स्कूल प्रबंधन समिति का गठन किए जाने तथा स्कूल के आय-व्यय का विवरण कैश बुक, लेजर बुक में स्पष्ट रूप से दर्शाए जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि आय-व्यय की वार्षिक रिपोर्ट स्कूल प्रबंधन समिति के समक्ष अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें। बिना समिति की अनुमति के शुल्क में बढ़ोत्तरी न की जाए। बैठक में न्यू वीरशिवा, मांटेसरी जूनियर हाईस्कूल, अपैक्स एकडेमी, शिशु मंदिर मादली, सनसाइन, एंजिल्स एकेडमी, मार्डन इंटर कालेज, आनंद बाल विद्या मंदिर, शिशु मंदिर दुधपोखरा, यूनिवर्सल इंटर कालेज, उदयन इंटरनेशनल, हैप्पी वैली, मां बाराही स्कूल के प्रधानाचार्यों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed