{"_id":"5abe6d9e4f1c1bce618b481e","slug":"71522429342-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताड़केश्वर घाट में हुआ दिवंगत व्यापारी का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताड़केश्वर घाट में हुआ दिवंगत व्यापारी का अंतिम संस्कार
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। व्यापारी, कांग्रेसी नेता और दुग्ध संघ के पूर्व संचालक रहे राजेंद्र महर भोलू का अंतिम संस्कार शुक्रवार को सुबह ताड़केश्वर घाट में किया गया। जहां सैकड़ों नम आंखों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। भोलू का गत दिवस हृदयगति रुकने से उस समय असामयिक निधन हो गया था जब परिजन उन्हें इलाज के लिए हल्द्वानी ले जा रहे थे।
उनके निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गहरे दुख का इजहार किया है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व सांसद महेंद्र सिंह माहरा, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, ओंकार धौनी, निर्मला गहतोड़ी, पूरन कठायत, विजय वर्मा, सूरज प्रहरी, अनीता प्रहरी आदि ने शोकाकुल परिवार को दु:ख की घड़ी में ईश्वर से शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। दुग्ध संघ, नगरपालिका और व्यापार संघ की ओर से भी दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
गोलू मंदिर में प्रस्तावित भंडारा स्थगित
चंपावत। यहां बुध पूर्णिमा और हनुमान जयंती पर 31 मार्च को गोलू मंदिर में प्रस्तावित भंडारा भी व्यापारी राजेंद्र महर के निधन के शोक में स्थगित कर दिया गया है। भंडारा आयोजन समिति के विकास साह ने बताया कि गोलू मंदिर में भंडारे की अगली तिथि जल्दी घोषित की जाएगी।