फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   70.21 percent voters cast their votes in Champawat district

Champawat News: चंपावत जिले में 70.21 प्रतिशत मतदाता ने डाले वोट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
70.21 percent voters cast their votes in Champawat district
चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में पोलिंग पार्टी मतपेटी सौंपती। स्रोत : सूचना विभाग 
चंपावतद। जिले के दो विकासखंडों में सोमवार को दूसरे चरण का पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। दोनों ब्लॉकों में कुल 70.21 प्रतिशत मतदान हुआ है। पहले चरण के मुकाबले बारिश के बीच मतदान प्रतिशत बढ़ना किसके पक्ष में जाता है यह 31 जुलाई को मतगणना के बाद स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन

चंपावत विकासखंड में पिछली बार की अपेक्षा मत प्रतिशत में मामूली कमी आई है। इसमें सबसे अधिक बाराकोट में 64.30 प्रतिशत मतदाताओं ने गांव की सरकार चुनने में अपने मत का प्रयोग किया। पिछले बार 2019 के मुकाबले बाराकोट में मत प्रतिशत 3.37 बढ़ा है जबकि चंपावत ब्लॉक में 72.23 प्रतिशत मतदान हुआ जो पिछली बार से .46 प्रतिशत मतदान कम हुआ है। वर्ष 2019 में चंपावत ब्लॉक में 72.69 और बाराकोट ब्लॉक में 60.93 प्रतिशत मतदान हुआ था। संवाद
विज्ञापन

समय के साथ बढ़ता गया मत प्रतिशत
चंपावत। सोमवार को द्वितीय चरण के मतदान के दिन 10 बजे तक चंपावत ब्लॉक का मत प्रतिशत 14.31 था जबकि बाराकोट का 12.78 प्रतिशत था। दोपहर 12 बजे चंपावत का मत प्रतिशत 32.35 और बाराकोट का मत प्रतिशत 30.11 रहा। दो बजे चंपावत ब्लॉक का मत प्रतिशत 48.59 पहुंच गया जबकि बाराकोट का 42.92% रहा। शाम चार बजे चंपावत ब्लॉक का मत प्रतिशत 63.13 रहा। वहीं बाराकोट का 56.32% रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली बार की अपेक्षा मतदान प्रतिशत
विकासखंड 2019 2025
लोहाघाट 66.88 67.69
पाटी 64.33 63.50
बाराकोट 60.93 64.30
चंपावत 73.69 72.23
सयाली पार्टी पहुंची सबसे पहले
चंपावत। ब्लॉक में मतदान प्रक्रिया पूरी कराकर सयाली की पोलिंग पार्टी सबसे पहले गोरलचौड़ मैदान पहुंची। सील मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया। वहीं बाराकोट ब्लॉक में सबसे पहले राजकीय प्राथमिक विद्यालय बराकोट की पोलिंग पार्टी ने सबसे पहले पहुंचकर मतपेटी सौंपी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed