{"_id":"686965ff4f5331985305f38b","slug":"65-candidates-filed-nomination-for-district-panchayat-member-champawat-news-c-229-1-shld1026-126162-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जिला पंचायत सदस्य के लिए 65 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जिला पंचायत सदस्य के लिए 65 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन
Sat, 05 Jul 2025 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 05 Jul 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शनिवार शाम समाप्त हो गई। 15 सीटों वाले जिले में 65 नामांकन हुए हैं। इसमें 31 पुरुष और 34 महिलाएं हैं। शनिवार को अंतिम दिन 23 प्रत्याशियों ने नामांकन हुए।
चंपावत ब्लाॅक में 22, लोहाघाट में आठ, पाटी में 24 और बाराकोट में 11 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। इसमें 17 अनारक्षित महिला, पांच सामान्य महिला, 28 अनारक्षित पुरुषों और नौ अनुसूचित जाति महिला, तीन अनुसूचित जाति पुरुष, तीन पिछड़ा वर्ग के प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। सात और आठ जुलाई को नामांकन की जांच होगी। जबकि नौ जुलाई को नाम वापसी होगी। पहले चरण के लिए 14 जुलाई और दूसरे के लिए 18 चुनाव चिह्न आवंटित हाेने हैं। प्रधान और क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए अंतिम दिन नामांकन के लिए प्रत्याशियों की हुजूम रहा। सुबह से ही नामांकन स्थल पर भीड़ रही। मौके पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स भी तैनात रहा।
जिला पंचायत सदस्य के नामों पर मंथन
चंपावत। कांग्रेस पार्टी जिले में 15 जिला पंचायत सदस्यों की सीटों पर प्रत्याशियों को टिकट पर मंथन चल रहा है। कांग्रेस सोची समझी रणनीति के तहत शांत बैठी है। ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस सत्ता पक्ष के नाराज निर्दलीय प्रत्याशियों पर पैनी नजर है। कांग्रेस जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन कराने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूची का इंतजार कर ही है। इसके बाद ही आगे की रणनीति बनाई जाएगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन कठायत ने बताया कि जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। वर्तमान में मंथन चल रहा है। जल्द ही कांग्रेस जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित करेगी।
विज्ञापन
-- -- --
05सीपीटी27पी-चंपावत में जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन पत्र जमा करता प्रत्याशी।संवाद
05सीपीटी 28पी- चंपावत ब्लॉक सभागार में नामांकन के लिए पहुंचे प्रत्याशी। संवाद
05सीपीटी 29पी- चंपावत ब्लॉक सभागार में सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात पुलिस बल। संवाद