फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   बारहमासी सड़क में चट्टान दरकी, जाम लगा

बारहमासी सड़क में चट्टान दरकी, जाम लगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
बारहमासी सड़क में चट्टान दरकी, जाम लगा

विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर बुधवार को चट्टान दरकने से तीन घंटे तक आवाजाही ठप रही। इसके चलते करीब 60 वाहन काफी देर तक जाम में फंसे रहे। जिससे एक हजार से अधिक यात्री परेशान रहे। सड़क बंद होने से बारहमासी सड़क पर दो किमी का लंबा जाम लग गया।


राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वांला और अमोड़ी के बीच में निर्माणाधीन बारहमासी सड़क में काम के दौरान बुधवार को सुबह 11 बजे पहाड़ी दरक गई। शिवालय कंपनी ने जेसीबी के माध्यम से सड़क का साफ करने का प्रयास तो किया, लेकिन पहाड़ी से बारबार मिट्टी और पत्थर गिरने से वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई। पहाड़ी से मलबा गिरना बंद होने के बाद कंपनी के कर्मियों ने मलबे को साफ कर अपरान्ह दो बजे जाम खोला। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता एलडी मथेला ने बताया कि बारहमासी सड़क में बुधवार को पहाड़ी दरकने से एनएच में आवाजाही बंद रही। बाद में सड़क से मिट्टी साफ करने के बाद यातायात सुचारु कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed