{"_id":"5c13f1bbbdec22571b29e912","slug":"61544810939-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने बांहों में काले फीते बांधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने बांहों में काले फीते बांधे
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। विभिन्न मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का चरणबद्ध आंदोलन जारी है। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर चरणबद्ध आंदोलन के चौथे चरण में डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने बांहों पर काले फीते बांधकर विरोध जताया।
जिला अस्पताल में तैनात फार्मासिस्टों ने शुक्रवार को संवर्ग का पुनर्गठन, सेवा नियमावली का प्रख्यापन, वित्तीय सहमति प्राप्त पेशेंट केयर भत्ते, धुलाई भत्ते का शासनादेश जारी करने, चीफ फार्मासिस्ट और प्रभारी अधिकारी फार्मेसी के पदों पर पदोन्नति, पोस्टमार्टम भत्ते के शासनादेश में व्याप्त विसंगति को दूर करने की मांग उठाई। एसोसिएशन के नेता विष्णु गिरि गोस्वामी का कहना है कि 15 दिसंबर तक प्रांतीय कार्यसमिति के निर्णय के अनुसार संवर्ग के फार्मासिस्ट और अधिकारी सेवाएं सामान्य रूप से करते हुए काला फीता बांध कर आंदोलन करेंगे।