{"_id":"5b58b5eb4f1c1b47748b6d0a","slug":"61532540395-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। उत्तराखंड परिवहन निगम की पिथौरागढ़ डिपो की एक बस में बुधवार को शार्ट सर्किट से आग लग गई। यात्रियों और बस स्टाफ की सूझबूझ से तुरंत ही आग पर काबू पा लिया गया, जिसके चलते बस में सवार सभी 44 यात्री बाल-बाल बच गए। मगर आग की चलते यात्रियों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम रोडवेज की पिथौरागढ़ से लखनऊ जा रही बस (संख्या यूके 07/पीए 2850) के इंजन में यहां से करीब पांच किलोमीटर दूर कोतवाली पुल के पास एकाएक आग धधकने लगी। आग को देख मुसाफिरों ने डर के मारे शोर मचाना शुरू कर दिया।
चालक ने फौरन बस को रोक आग बुझाने का प्रयास किया। इस कोशिश में परिचालक राजेश यादव मामूली रूप से झुलस भी गए। अलबत्ता स्टाफ और यात्रियों ने तुरंत ही आग पर काबू पा लिया। बस की खराबी के बाद यात्रियों को किराया वापस किया गया। बाद में यात्री दूसरे वाहनों से आगे बढ़ गए। कोतवाल सलाउद्दीन खान ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आग बुझा ली गई थी। आग लगने से किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ।