{"_id":"5a2d6e914f1c1ba12d8b7c42","slug":"61512926865-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीसी अल्मामतार स्कूल बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीसी अल्मामतार स्कूल बना विजेता
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले ने एबीसी अल्मामतार प्राइवेट स्कूल विजेता बना। गोरलचौड़ मैदान में रविवार को हुए फाइनल मैच में एबीसी एल्मामतार ने आनंद बाल विद्या मंदिर को शिकस्त दी। अमित वर्मा के संचालन में हुए पुरस्कार समारोह में विजेता व उप विजेता टीम को मुख्य अतिथि पूर्व खिलाड़ी शंकर सिंह खाती, विक्रम खाती और देव सिंह ने पुरस्कृत किया।
चंपावत स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में पहले बल्लेबाजी करतेे हुए एबीसी अल्मामतार प्राइवेट स्कूल ने सौरभ के 22 रनों की मदद से निर्धारित 13 ओवर में 66 रन बनाए। आनंद बाल विद्या मंदिर के अभिषेक ने 3 विकेट लिए। जवाब में आनंद बाल विद्या मंदिर 56 रनों पर सिमट गई। अभिषेक ने सर्वाधिक 8 रन बनाए। कुनाल और सौरभ मेहता ने दो-दो विकेट लिए। अंपायर दीपक व ज्ञानेंद्र, स्कोरर मोहित व दीपक थे। इस मौके पंर सुनील गड़कोटी, धीरज जोशी, गिरीश गड़कोटी, गोविंद महर, सुरेश जोशी, हरीश सूंठा, योगेशनाथ, लक्ष्मण, राजेंद्र महर आदि मौजूद थे।