फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   57 percent work done under Jal Jeevan Mission in Pavatt

चंपावत में जल जीवन मिशन के तहत हुआ 57 फीसदी कार्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
57 percent work done under Jal Jeevan Mission in Pavatt
चंपावत में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। डीएम विनीत तोमर की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक हुई। इसमें जल जीवन मिशन के निदेशक जुगल जोशी ने भी प्रतिभाग किया। डीएम ने कहा कि जल जीवन मिशन का मुख्य उद्देश्य 2024 तक जिले के प्रत्येक घर को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को गाइडलाइन के अनुसार कार्य करने, किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मिशन के नोडल अधिकारी ईई पेयजल निगम वीके जोशी ने बताया कि जल निगम, जल संस्थान क्षेत्र में कुल 655 ग्राम आवंटित हुए हैं। इनमें 45947 परिवारों से 31 मार्च तक 25494 परिवार लाभान्वित हुए हैं। जिले में कुल 56.58 प्रतिशत कार्य हो चुका है। शेष का कार्य प्रगति पर है। जल जीवन मिशन निदेशक ने कहा कि सभी योजनाओं की डीपीआर में स्रोत की उपलब्धता की रिपोर्ट भी लगाई जाए, ताकि पता लग सके कि उस कनेक्शन में आने वाले सालों में कितना पानी आएगा। उन्होंने अधिकारियों से नवंबर 2022 तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य बनाने और सभी एई को कार्य स्थल में जाकर शत प्रतिशत स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री पंपिंग योजना की घोषणा के अनुरूप सर्वे शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ मयंक शेखर झा, सीडीओ आरएस रावत, डीडीओ एसके पंत, ईई जल संस्थान बिलाल यूनुस, ईई ग्रामीण निर्माण विभाग केके जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed