फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पुलिस की हिल पेट्रोल यूनिट ने काम करना शुरू किया

पुलिस की हिल पेट्रोल यूनिट ने काम करना शुरू किया

Sat, 17 Feb 2018 09:36 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की हिल पेट्रोल यूनिट ने काम करना शुरू किया
चंपावत। रात के समय दुर्घटना से बचाव के लिए एसपी ने हिल पेट्रोल यूनिट का गठन किया है। एसआई अनुराग सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार रात चंपावत से सूखीढांग के बीच वाहन चालकों, स्वामियों, बारहमासी सड़क निर्माण का काम कर रहे जेसीबी चालकों को यातायात नियम बताए। टीम ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का चिन्हीकरण किया। एसआई अनुराग ने बताया कि बनलेख, स्वांला, अमोड़ी, चल्थी में गहरी खाई, संकरी सड़क को चिह्नित किया गया। अमोड़ी, स्वांला, धौन में कई जगह बारहमासी सड़क निर्माण के चलते राजमार्ग संकरा हो गया है। इन स्थानों पर निर्माण कार्य कर रही शिवालिक कंपनी के अधिकारियों को रास्ता चौड़ा करने, राजमार्ग पर चेतावनी बोर्ड, कॉशन टेप लगाने को भी कहा। वाहन चालकों, स्वामियों, जेसीबी चालकों को चढ़ाई में चढ़ने वाले वाहनों को प्राथमिकता देने को कहा। सड़क निर्माण के दौरान उड़ने वाली धूल से बचने को पानी का छिड़काव के निर्देश दिए। वाहन चलाते समय नशा न करने की अपील की गई। टीम में कांस्टेबल मनोज पंत, राहुल राणा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed