फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   चंपावत पागल कुते का आतंक, अफरातफरी मची

चंपावत पागल कुते का आतंक, अफरातफरी मची

Mon, 11 Sep 2017 11:24 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
चंपावत पागल कुते का आतंक, अफरातफरी मची

विज्ञापन
चंपावत।
जिला मुख्यालय में एकाएक एक पागल कुत्ते ने सोमवार शाम को आतंक मचा दिया। आवारा पागल कुत्ते ने राष्ट्रीय राजमार्ग में शांत बाजार के नजदीक एक सेवानिवृत्त चिकित्सक सहित चार लोगों को काट दिया। सभी चारों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। पागल कुत्ते की इस हरकत से शहर में अफरातफरी मच गई। देर शाम कुत्ते को नगर पालिका कर्मियों ने पकड़ लिया। अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) न होने के कारण घायलों को बाजार से खरीदना पड़ा।


सोमवार शाम आए एक आवारा कुत्ते ने कई राहगीरों पर हमला किया। कुत्ते के हमले में सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. डीएन तिवारी, ढकना गांव की बबीता, कनलगांव के सुरेंद्र सिंह, अभय सिंह बुरी तरह जख्मी हो गए। मौके पर मौजूद बेलटाक के ग्राम प्रधान विनोद सिंह चौधरी सभी घायलों को जिला अस्पताल ले गए। ईएमओ डॉ. उमर मलिक ने घायलों का इलाज किया। मगर अस्पताल में एआरवी न होने से लोगों को बाजार से वैक्सीन खरीदना पड़ा। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके जोशी का कहना है कि करीब पांच महीने से एआरवी की पूर्ति नहीं हुई है। इस दौरान स्थानीय स्तर पर 50 एआरवी खरीदे गए। अब एआरवी न होने की वजह से अस्पताल से उपलब्ध नहीं कराए जा सके। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार ने बताया कि देर शाम पागल कुत्ते को पालिका कर्मियों ने दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed