{"_id":"6196984667a8f9070863367a","slug":"45-minutes-to-cover-a-distance-of-4-km-champawat-news-hld444987460","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार किमी दूरी पार करने में लग रहे 45 मिनट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत के मुख्य बाजार में लगे जाम से राष्ट्रीय राजमार्ग पर फंसे वाहन। फोटो: संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : CHAMPAWAT
Link Copied
चंपावत। जिला मुख्यालय में यातायात अव्यवस्था और जाम लोगों के लिए सिरदर्द बन गया है। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चंपावत बाजार के चार किमी के हिस्से में सुबह-शाम के समय वाहनों की आवाजाही रेंग-रेंगकर हो रही है। नतीजा यह हो रहा है कि छतार से खटकना पुल तक के चार किलोमीटर के सफर को पार करने में 45 मिनट से अधिक का समय लग रहा है।
विज्ञापन
चंपावत में बाईपास नहीं होने से आवाजाही राष्ट्रीय राजमार्ग से ही होता है। बृहस्पतिवार को सुबह के वक्त लंबा जाम लगा। इससे पहिये थम जा रहे हैं। एनएच पर खासकर छतार से खटकना पुल तक तो दिनभर में पांच बार जाम लगा। वाहन और पैदल चलने वालों के अलावा स्कूली बच्चों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं एसपी देवेंद्र पींचा का कहना है कि जाम की समस्या से निपटने के साथ ही यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए यातायात पुलिस बल बढ़ाने के साथ स्टेशन रोड पर बेतरतीब खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा यातायात व्यवस्था के लिए दीर्घकालिक योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।