फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   432 quarters of liquor recovered from car

ये कार है या बार!

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
432 quarters of liquor recovered from car
कार से बरामद शराब। - फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंपावत। क्षेत्र के जनकांडे गांव से एक व्यक्ति को देसी शराब के 432 पव्वौं के साथ दबोचा गया। एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) और पाटी थाने की पुलिस के संयुक्त अभियान में ये सफलता मिली है। आरोपी के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक जनकांडे गांव के ओमप्रकाश की अल्टो कार (यूके 03टीए/1046) की तलाशी ली गई, तो कार में 432 पव्वै अवैध देसी शराब मिली। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह लॉकडाउन के दौरान घर के बाहर कार खड़ी कर ऊंचे दाम पर शराब बेचता था।
पुलिस ने आबकारी अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम और धारा 188 व 269 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पाटी के दरोगा नवल किशोर के नेतृत्व में छापा मारने वाली टीम में मतलूब खान, मनोज बेरी, राकेश रौंकली, हरीश सिंह और वीरेंद्र सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed