{"_id":"5bafb345867a5570ef4d63d0","slug":"41538241349-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रावास नवनिर्मित भवन में शिफ्ट करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रावास नवनिर्मित भवन में शिफ्ट करने के निर्देश
Updated Sat, 29 Sep 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर में डीएम ने निरीक्षण किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबी) का छात्रावास प्रथम नवरात्र पर दस अक्तूबर से अपने नवनिर्मित छात्रावास में शिफ्ट हो जाएगा। केजीबी छात्रावास के निरीक्षण के बाद डीएम एनएस पांडेय ने यह निर्देश दिए। डीएम के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग ने छात्रावास शिफ्ट करने की कवायद शुरू कर दी है।
जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर पहुंचे डीएम पांडेय तीन दिन तक टनकपुर में ही कैंप कर राजकीय कामकाज का जायजा लेंगे। शनिवार को डीएम ने कार्यदायी विभाग पेयजल निर्माण निगम के अधिकारियों को दस अक्तूबर से पहले छात्रावास भवन की खामियां सुधारने, नगर पालिका के ईओ जयवीर सिंह राठी को भवन की सफाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने टनकपुर बैराज से बन रहे भारत-नेपाल सीसी रोड निर्माण कार्य का जायजा ले कार्यदायी विभाग पीआईयू, ठेकेदार कंपनी को गुणवत्ता के साथ समय पर निर्माण पूरा करने को कहा। इस दौरान एसडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल, सीईओ आरसी पुरोहित, ईई पीआईयू आरके पुनेठा, पेयजल निर्माण निगम के ईई संजीव वर्मा, आदि अधिकारी थे।
डीएम ने किया नवनिर्मित भवन का निरीक्षण
तीन दिन तक टनकपुर में कैंप कर कामकाज देखेंगे डीएम
भारत-नेपाल सीसी रोड निर्माण का भी किया निरीक्षण
आदर्श विद्यालय में शौचालय निर्माण में अनियमितता की जांच के निर्देश
टनकपुर। निरीक्षण के दौरान डीएम एसएन पांडेय के समक्ष महात्मा गांधी आदर्श विद्यालय में शौचालय निर्माण में अनियमितता का भी मामला उठा। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने सीईओ आरसी पुरोहित को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।