{"_id":"5b085ddf4f1c1bf96e8b4aa9","slug":"41527274975-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक तरफा कार्रवाई से भड़की अभियंता संघर्ष समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक तरफा कार्रवाई से भड़की अभियंता संघर्ष समिति
Updated Sat, 26 May 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। पेयजल निगम के प्रबंध निदेशक की ओर से यांत्रिक शाखा अल्मोड़ा के दो अभियंताओं के खिलाफ निलंबन की एकतरफा कार्रवाई से पेयजल निगम की अभियंता संघर्ष समिति की जिला इकाई भड़क गई है। शुक्रवार को पेयजल निगम के डिवीजन कार्यालय में संघर्ष समिति ने एक दिनी धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया।
अधिशासी अभियंता एचसी भारती की अध्यक्षता में हुए विरोध प्रदर्शन में अभियंताओं ने अल्मोड़ा के अधिशासी अभियंता योगेश कुमार और सहायक अभियंता थान सिंह रौतेला को बिना उचित कारण के एकतरफा कार्रवाई करते हुए निलंबित किए जाने का विरोध जताया। सभी अभियंताओं ने एकतरफा कार्रवाई पर रोष जताते हुए निलंबन स्थगित न किए जाने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। धरना प्रदर्शन करने वालों में परियोजना प्रबंधक संजीव वर्मा, सहायक अभियंता एमएस मनराल, अपर सहायक अभियंता अजय आर्या, महेंद्र सिंह जग्गी, अनिल कुमार और कवींद्र सिंह बिष्ट आदि शामिल थे।