फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   बारहमासी सड़क के शुरुआती हिस्से में डामरीकरण शुरू

बारहमासी सड़क के शुरुआती हिस्से में डामरीकरण शुरू

Sun, 15 Apr 2018 10:56 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
बारहमासी सड़क के शुरुआती हिस्से में डामरीकरण शुरू

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
निर्माणाधीन टनकपुर-पिथौरागढ़ बारहमासी सड़क के शुरुआती दस किमी हिस्से (ककरालीगेट से बस्तिया तक) में सड़क कटिंग का कार्य पूरा होने के बाद डामरीकरण शुरू हो गया है। रविवार को विधायक कैलाश गहतोड़ी ने ककरालीगेट में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर डामरीकरण कार्य का शुभारंभ कराया।


टनकपुर-पिथौरागढ़ बारहमासी सड़क का निर्माण कार्य युद्व स्तर पर चल रहा है। सड़क के प्रारंभिक हिस्से किमी 52.200 से 92.880 (ककरालीगेट से बेलखेत) तक 40.68 किमी सड़क का निर्माण 209 करोड़ रुपये की लागत से ठेकेदार आरजी विल्डवेल कंपनी द्वारा किया जा रहा है। प्रारंभिक दस किमी हिस्से पर रोड कटिंग का कार्य पूरा होने के बाद कार्यदायी ठेकेदार कंपनी ने डामरीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। कंपनी के निर्देशक मनोज चौहान ने बताया कि फिलहाल दस किमी रोड़ के डामरीकरण का लक्ष्य है। इससे आगे के हिस्से में भी जल्द रोड कटिंग का कार्य पूरा कर डामरीकरण शुरू कराया जाएगा। इस दौरान एनएच के अधिशासी अभियंता एलडी मथेला, सीओ आरएस रौतेला, कोतवाल अरुण कुमार वर्मा, कार्यदायी कंपनी के परियोजना प्रबंधक मनीष नारायण, भाजपा जिलाध्यक्ष राम दत्त जोशी, महामंत्री दीपक रजवार, नगर अध्यक्ष मुकेश भट्ट, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरीश हैसियत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed