फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   कारागार में हुआ देवकी और वसुदेव के प्रथम शिशु का जन्म

कारागार में हुआ देवकी और वसुदेव के प्रथम शिशु का जन्म

Sat, 14 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
कारागार में हुआ देवकी और वसुदेव के प्रथम शिशु का जन्म

विज्ञापन
चंपावत। भिंगराड़ा क्षेत्र के खरही मे चल रही श्री कृष्ण लीला मंचन को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। श्री कृष्ण लीला में कारागार में देवकी और वसुदेव के प्रथम शिशु के जन्म का मंचन किया गया। जिसमें वसुदेव का देवकी से पुत्र मांगना, लेकिन देवकी के रुदन करने के पश्चात वसुदेव के द्वारा देवकी से झपट कर पुत्र को ले जाना और कंस को सौंपना, लेकिन मंत्री की सलाह से कंस पुत्र को वापिस कर देने की लीला का मंचन किया गया।


इसके अलावा कंस के क्रोधित होने तथा अपने प्रभु भक्त पिता उग्रसेन के बहुत समझाने पर उल्टा क्रोधित होकर पिता को ही मारना चाहता है। मगर मंत्री के आग्रह से कंस अपने पिता उग्रसेन को लात मारकर राजगद्दी से उतारकर स्वयं राजगद्दी पर बैठ जाता है। वसुदेव का अभिनय देवकीनंदन शर्मा, देवकी का बिट्टू बोहरा, कंस का भास्कर भट्ट, मंत्री का चंद्रशेखर, नारद का नवीन सिंह, जल्लाद का हिमांशु और प्रकाश, उग्रसेन का अभिनय दुर्गानाथ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed