फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   3087 youths of Bageshwar run in army recruitment

बागेश्वर के 3087 युवा सेना भर्ती में दौड़े

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
3087 youths of Bageshwar run in army recruitment
बनबसा सेना भर्ती में दौड़ लगाते बागेश्वर जिले से आए युवक। - फोटो : TANAKPUR
सेना छावनी में थल सेना की भर्ती रैली जारी है। चौथे दिन मंगलवार को बागेश्वर जिले के बागेश्वर, गरुड़, कपकोट, कांडा, कफलीगाड़, डुंग नाकुरी तहसील से आए 3087 युवकों ने दौड़ लगाई। बुधवार यानी आज को अल्मोड़ा जिले के युवकों की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन

बनबसा छावनी स्थित फायरिंग रेंज (चांदमारी मैदान) मैदान में मंगलवार को पिथौरागढ़ बीआरओ डायरेक्टर (भर्ती अधिकारी) कर्नल भाष्कर तोमर के नेतृत्व में भर्ती रैली शुरू हुई। इस दौरान बागेश्वर जिले की सभी तहसीलों से आए 3087 युवकों ने दौड़ लगाई। इसमें जीडी के 2244, ट्रेडमैन के 557, टेक्निकल के 130, नर्सिंग असिस्टेंट के 88, और क्लर्क के 68 अभ्यर्थियों ने सेना भर्ती में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

सेना भर्ती पिथौरागढ़ के निदेशक कर्नल भाष्कर तोमर ने बताया कि दौड़ में 536 युवा सफल रहे। उक्त युवकों का मेडिकल टेस्ट होगा। मेडिकल के बाद सफल रहे अभ्यर्थी दिसंबर में होने वाली लिखित परीक्षा में बैठेंगे। इस मौके पर बीआरओ के अधिकारियों, कर्मियों और बनबसा स्थित 22 सिख रेजीमेंट के अधिकारी और जवानों के अलावा जिला प्रशासन के लोगों ने भी सहयोग दिया। बुधवार आज को अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण, चौखुटिया, सल्ट एवं रानीखेत तहसील के युवओं के लिए सेना भर्ती आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शपथ पत्र बना रहे यूपी के वेंडर को हटाया
सेना भर्ती में आए युवकों की शिकायत के बाद सेनाधिकारियों ने यूपी के स्टांप वेंडर को शपथ पत्र बनाकर देने से मना कर दिया है। पिछले तीन दिनों से ऑनलाइन स्टांप पेपर को अमान्य बताकर व्यापारी द्वारा जबरन मंहगी दरों पर स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र बनाने को कहा जा रहा था। सेना भर्ती को आए जिन युवकों के पास शपथ पत्र नही हैं, उन्हें सेनाधिकारियों ने शपथ पत्र बनाकर बाद में बीआरओ कार्यालय में जमा करने की सुविधा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed