{"_id":"6609e81af9574075f80cd386","slug":"30-percent-work-of-anganwadi-centers-located-in-the-district-completed-champawat-news-c-229-1-shld1026-106802-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जिले में 30 फीसदी हुआ को लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जिले में 30 फीसदी हुआ को लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों का काम
Mon, 01 Apr 2024 04:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
चंपावत। नए शिक्षा सत्र में जिले के 156 को-लोकेटेड आंगनबाडी केंद्र नए रंग में नजर आएंगे। समग्र शिक्षा की ओर से करोड़ों की लागत से कार्य किया जा रहा है। वर्तमान तक कायाकल्प का काम 30 फीसदी पूरा कर लिया गया है।
जिले में समग्र शिक्षा के माध्यम से चंपावत के को-लोकेटेड 156 आंगनबाड़ी केंद्रों का 1.54 करोड़ की लागत से काम किया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों में प्लास्टिक के सॉफ्ट खिलौने, चाइल्ड फ्रेंडली फर्नीचर और बाला फीचर्स की सुविधाएं दी जा रही हैं।
इन को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों का काम पूरा होने के बाद यहां पढ़ने वाले नौनिहालों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना, शिक्षा को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक जसवंत सिंह पोखरिया ने बताया कि करीब 30 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में बाला फीचर्स के तहत बिल्डिंग पेंटिंग इज लर्निंग के आधार पर चल रहे कार्य पूरा होने के बाद नौनिहालों की पढ़ाई अधिक आसान होगी। संवाद