फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   29 posts of teachers are vacant in Champawat district, five do not even have principals.

Champawat News: चंपावत जिले में खाली हैं 29 शिक्षिकाओं के पद, पांच में प्रधानाचार्या भी नहीं

Mon, 18 Sep 2023 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 18 Sep 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
29 posts of teachers are vacant in Champawat district, five do not even have principals.
विधायक प्रतिनि​धि दीपक रजवार को ज्ञापन सौंपते चल्थी के जनप्रतिनि​धि। संवाद
चंपावत। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ... के नारे के बावजूद जिले में बालिकाओं के विद्यालयों के हाल ठीक नहीं है। यहां के विद्यालयों में 149 प्रवक्ताओं और सहायक शिक्षिकाओं में से 29 पद खाली हैं। यही नहीं एक राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक और सात जीजीआईसी में से सिर्फ तीन में ही प्रधानाचार्य की तैनाती है। शिक्षिकाओं की कमी से छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन




सात जीजीआईसी में 71 प्रवक्ताओं के पद सृजित हैं लेकिन तैनाती 56 की ही है। इसी तरह 78 में से 64 सहायक शिक्षिका ही कार्यरत हैं। प्रवक्ताओं की कमी की वजह से जिले की 2700 से अधिक छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बड़ी संख्या में छात्राएं ट्यूशन का सहारा लेने को मजबूर हैं।
विज्ञापन




प्रवक्ता ही नहीं जिले के सात जीजीआईसी में से टनकपुर और बनबसा को छोड़ बालिकाओं के शेष पांच कॉलेज में प्रधानाचार्य की कुर्सी भी खाली है। सबसे ज्यादा दुश्वारी जिला मुख्यालय के जीजीआईसी की है। प्रभारी प्रधानाचार्य भुवनेश्वरी फोनिया का कहना है कि जीजीआईसी में सिर्फ एक प्रवक्ता है। तीन अतिथि प्रवक्ता और कुछ शिक्षिकाएं अभिभावक कोष से रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित का कहना है कि चंपावत जिले के अधिकांश जीजीआईसी में शिक्षिकाओं की कमी है। तैनाती के लिए महानिदेशालय पत्र भेजा गया है। नियुक्ति नहीं होने तक वैकल्पिक उपाय देखे जा रहे हैं। संवाद

--



इनुपट पिथौरागढ़ - बालिका इंटर कॉलेज
पिथौरागढ़। जिले में 11 राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गंगोत्री गर्ब्याल गर्ल्स इंटर कॉलेज, जीजीआईसी ऐंचोली, जीजीआईसी मूनाकोट, जीजीआईसी कनालीछीना, जीजीआईसी धारचूला, जीजीआईसी नमजला मुनस्यारी, जीजीआईसी डीडीहाट, जीजीआईसी गंगोलीहाट, जीजीआईसी गणाईगंगोली, जीजीआईसी बेड़ीनाग और जीजीआईसी थल हैं। इनमें 111 प्रवक्ताओं के पद स्वीकृत हैं। स्वीकृत पदों के सापेक्ष 66 प्रवक्ताओं के पद रिक्त चल रहे हैं। पूरे जिले में 45 पदों पर ही प्रवक्ता कार्यरत हैं। 27 अतिथि प्रवक्ता छात्राओं को विभिन्न विषय पढ़ा रहे हैं। इन सभी विद्यालयों में छात्राओं की कुल संख्या 2521 हैं। संवाद

--
शिक्षकों के खाली पद भरने की मांग, ज्ञापन भेजा

टनकपुर (चंपावत)। राजकीय इंटर कॉलेज चल्थी में प्रवक्ताओं के पद जल्द भरे जाने की मांग के लिए जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। हिंदू सेना रक्षा दल के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह बोहरा की अगुवाई में विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र के इंटर कॉलेज में तीन साल से गणित के प्रवक्ता का पद खाली है। वहीं कुछ समय से विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी और गृह विज्ञान के प्रवक्ताओं के पद भी खाली हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने खाली पदों पर जल्द नियुक्ति करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में दिनेश बोहरा के साथ श्यामलाताल की पूर्व ग्राम प्रधान हेमा कनवाल की मौजूद थीं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed