फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   25 thousand Raah Veer Puraskar will be given for helping in road accident

Champawat News: सड़क दुर्घटना में मदद करने पर मिलेगा 25 हजार राह वीर पुरस्कार

Thu, 29 May 2025 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 29 May 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
25 thousand Raah Veer Puraskar will be given for helping in road accident
चंपावत। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से राह वीर योजना प्रारंभ की गई है। योजना 21 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक लागू रहेगी। योजना के तहत सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर के भीतर अस्पताल या ट्रॉमा सेंटर पहुंचाकर लोगों की जान बचाने वालों को 25 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यदि एक राह वीर एक या अधिक पीड़ितों की जान बचाता है तो उसे 25,000 की राशि दी जाएगी। यदि एक से अधिक राहवीर एक ही पीड़ित की सहायता करते हैं तो यह राशि उनके बीच समान रूप से वितरित की जाएगी। यदि एक से अधिक राहवीर एक से अधिक पीड़ितों की जान बचाते हैं, तो प्रत्येक पीड़ित के लिए 25,000 की राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

बताया कि योजना में पात्र राह वीरों का चयन जिला स्तर पर डीएम नवनीत पांडे की अध्यक्षता में गठित मूल्यांकन समिति की ओर से मासिक आधार पर किया जाएगा। समिति में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी और संभागीय/सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सदस्य के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed