{"_id":"59f8b03c4f1c1b86698b8a29","slug":"21509470268-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में प्रवेश प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल नैनीताल में कक्षा छह और कक्षा नौ में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रधानाचार्य रोहित द्विवेदी ने बताया कि दोनों कक्षाओं में प्रवेश के लिए केवल छात्रों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। कक्षा छह के लिए 65 एवं कक्षा नौ में प्रवेश के लिए 20 सीटें उपलब्ध हैं।
उन्होंने कहा है कि छात्र को लिखित परीक्षा, साक्षात्कार आदि से गुजरना होगा। उन्होंने कहा है कि सामान्य, रक्षाकर्मी, पूर्व रक्षाकर्मी वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 400 रुपये तथा अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के लिए 250 रुपये पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है। कहा कि प्रवेश फार्म भरने की अंतिम तिथि पांच दिसंबर 2017 रखी गई है।