{"_id":"5bdb4310bdec2269c2365afa","slug":"181541096208-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाम से चला एसएसबी का जवान गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसाम से चला एसएसबी का जवान गायब
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटी (चंपावत)। असोम से घर लौट रहे सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का एक जवान संदिग्ध हालात में गायब हो गया है। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंप जवान की बरामदगी का आग्रह किया है।
मूल रूप से पाटी विकासखंड मानर गांव निवासी चंदन मनराल का परिवार कुछ साल से चंपावत में बसा हुआ है। मनराल एसएसबी की 15वीं बटालियन आसाम में तैनात हैं। परिजनों के मुताबिक वह दिवाली की छुट्टी के लिए 28 अक्तूबर को ट्रेन से घर आ रहे थे। उसी दिन लखनऊ पहुंचने पर उन्होंने परिजनों से फोन पर बात की थी।
जवान को 30 अक्तूबर को चंपावत पहुंचना था मगर वह नहीं पहुंचे। जवान के पुत्र मनीष मनराल ने पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल को मामले की जानकारी देते हुए पिता की बरामदगी की गुहार लगाई है। साथ ही परिजनों ने इसकी जानकारी 15वीं बटालियन को भी दे दी है। पुलिस खोज में जुट गई है।