फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   लीकेज से स्टेशन बाजार में पानी-पानी

लीकेज से स्टेशन बाजार में पानी-पानी

Wed, 27 Dec 2017 11:14 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
लीकेज से स्टेशन बाजार में पानी-पानी

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पेयजल लाइन में बने लीकेज से यहां स्टेशन बाजार में सड़कों पर पानी बह रहा है। इसके चलते आसपास की दुकानों के अलावा यहां से आवाजाही करने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है। लीकेज को लेकर अब जल संस्थान ने उपभोक्ता को संयोजन काटने का नोटिस भेजा है।

स्टेशन बाजार में बीते तीन दिनों से एक निजी पेयजल संयोजन में लीकेज है।

इससे न केवल पानी की बर्बादी हो रही है, बल्कि सड़क पर पानी बहने से आवाजाही में भी परेशानी हो रही है। वहीं आसपास की दुकानों को भी दुश्वारी झेलनी पड़ रही है। जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता पवन बिष्ट का कहना है कि सुरेश करायत व कालू सिंह करायत के संयोजनों में लीकेज है। संयोजन ठीक कराने की चेतावनी दी गई, लेकिन अभी तक उन्होंने इसे दुरुस्त नहीं कराया है। अब उन्हें नोटिस देकर तीन दिन के भीतर लीकेज को ठीक नहीं कराने पर संयोजन काटने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed