Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पूर्णागिरि धाम: जहां मन्नत के लिए बांधी जाती है गांठ

पूर्णागिरि धाम: जहां मन्नत के लिए बांधी जाती है गांठ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
पूर्णागिरि धाम: जहां मन्नत के लिए बांधी जाती है गांठ
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम की यात्रा से भक्तों की हर मन्नत पूरी होती है। मुख्य मंदिर के पास ही गांठ बांधकर मन्नत मांगने की परंपरा है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक मां पूर्णागिरि धाम अटूट आस्था और श्रद्धा का केंद्र हैं। यूं तो वर्षभर देश भर यहां लाखों श्रद्धालु देवी मां के दर्शन को आते हैं, लेकिन चैत्र और शारदीय नवरात्रों में भक्तों का सैलाब उमड़ता है।

श्रद्धालुओं का विश्वास है कि देवी से मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है। मन्नत के लिए जहां मां के धाम में गांठ बांधी जाती है, वहीं मन्नत पूरी होने पर पुन: धाम आकर गांठ खोलने की भी परंपरा है।
विज्ञापन


मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय बताते हैं कि अस्सी के दशक तक मां का धाम यातायात सुविधा से वंचित था। ठुलीगाड़ से आगे पहाड़ की पगडंडियों में पैदल सफर करना पड़ता था। तब मन्नत के लिए श्रद्धालु कुश घास में गांठ बांधकर मन्नत मांगते थे, लेकिन आज घास की जगह चुनरी से गांठ बांधकर मन्नते मांग जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मन्नत से जुड़ी है झूठे मंदिर की गाथा
मां पूर्णागिरि धाम में स्थित झूठे के मंदिर की गाथा भी मन्नत से जुड़ी है। कहा जाता है कि एक सेठ ने देवी मां से पुत्र प्राप्ति की मन्नत मांगी और देवी मां की कृपा से उसकी मन्नत पूरी हुई। मन्नत मांगते वक्त सेठ ने देवी मां को सोने का मंदिर चढ़ाने का वचन दिया था। मन्नत पूरी होने के बाद सेठ को सोने का मंदिर चढ़ाने में लालच आ गया। वह तांबे के मंदिर में सोने की पालिश चढ़ाकर चढ़ाने लाया। रास्ते में मजदूरों ने विश्राम के लिए मंदिर जमीन पर रखा तो वह फिर उठाया नहीं जा सका। मंदिर वहीं छोड़ सेठ देवी मां से माफी मांगकर लौट गया।

दस हजार भक्तों ने किए मां पूर्णागिरि के दर्शन
टनकपुर (चंपावत)। भीषण गर्मी में भी मां पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं की आवाजाही का क्रम लगातार बना हुआ है। शुक्रवार को करीब दस हजार भक्तों ने देवी मां के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। शनिवार से फिर भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। रेलवे ने भी श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रात में मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, जो आगामी 15 मई से चलेगी। होली के बाद शुरू हुए मेले में हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु देवी मां के दर्शन को पहुंच रहे हैं।


डामरीकरण का काम पूरा, भैरव मंदिर तक चलने लगे वाहन
टनकपुर। मां पूर्णागिरि धाम में ठुलीगाड़ से भैरव मंदिर तक डामरीकरण का काम पूरा हो गया है। शुक्रवार से इस मार्ग को वाहनों के लिए खोल दिया गया है। गौरतलब है कि डामरीकरण कार्य के चलते लोनिवि ने 29 अप्रैल से सुबह 11 से शाम 4 बजे तक ठुलीगाड़-भैरव मंदिर मार्ग पर वाहनों के संचालन पर रोक लगा रखी थी। एई एपीएस बिष्ट ने बताया कि काम पूरा करने के बाद वाहनों का संचालन खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed