फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   रजस्वला केंद्र का नाम बदलेगी घुरचुम ग्राम पंचायत

रजस्वला केंद्र का नाम बदलेगी घुरचुम ग्राम पंचायत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
रजस्वला केंद्र का नाम बदलेगी घुरचुम ग्राम पंचायत

विज्ञापन
चंपावत। चंपावत विकासखंड के घुरचुम ग्राम पंचायत के कोटा गांव में सरकारी धन से बने रजस्वला केंद्र का नाम बदला जाएगा। ग्रामसभा की खुली बैठक में पारित प्रस्ताव के आधार पर तीन साल पूर्व इस भवन का निर्माण किया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि इस भवन का निर्माण मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को अलग रखने की यहां की परंपरा की वजह से किया गया था। ये महिलाओं के साथ किसी तरह के भेदभाव या उनके उत्पीड़न का मामला नहीं है। बता दें कि पहाड़ के कई ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान अलग रखने की परंपरा है।

ग्राम विकास अधिकारी कौशल पांडेय ने बताया कि ग्रामसभा की खुली बैठक में पारित प्रस्ताव के आधार पर चौदहवें वित्त के 1.99 लाख रुपये से इस केंद्र को बनाया गया था। ग्राम प्रधान मुकेश जोशी का कहना है कि इस केंद्र के निर्माण से पूर्व तक गांव की महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान गौशाला या अन्य जगह पर रहने को मजबूर होना पड़ता था। महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें जरूरी सुविधाएं देने के लिए इस कमरे को बनाया गया था। जिसमें कमरे में चारपाई, बिस्तर के साथ ही शौचालय और पानी की पुख्ता व्यवस्था की गई थी। अलबत्ता अब विवाद के बाद ग्राम पंचायत इस केंद्र का नाम बदलेगी। रजस्वला केंद्र बने होने की जानकारी सोमवार को डीएम के जन सुनवाई कार्यक्रम में तब चली, जब गांव के दो लोगों ने केंद्र के निर्माण में गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए।
विज्ञापन


कल ग्रामीण महिलाओं से मुलाकात करेंगी एसडीएम
उप जिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा 18 जनवरी को घुरचुम ग्राम पंचायत के रजस्वला केंद्र का मुआयना करेंगी। उनका कहना है कि केंद्र के निरीक्षण के अलावा इसके इस्तेमाल की जानकारी ली जाएगी। साथ ही एसडीएम यहां की महिलाओं से भी मंत्रणा करेंगी। वहीं तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता रीता गहतोड़ी भी जल्द ही इस क्षेत्र में जाकर महिलाओं को जागरूक करेंगी। उनका कहना है कि यह प्रथा आधुनिक दौर में पूरी तरह अवैज्ञानिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ाएंगे जागरूकता : डीएम
जिलाधिकारी रणवीर सिंह चौहान का कहना है कि दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को घरों से दूर रखने की परंपरा वाले स्थानों को चिह्नित किया जाएगा। ऐसे इलाकों के लोगों को जागरूक किया जाएगा। इन इलाकों में सस्ती दर पर सेनेटरी नेपकिन का वितरण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed