{"_id":"5b070d744f1c1ba86e8b4776","slug":"171527188852-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों व ग्रामीणों ने मोर्चरी में शव उठाने से इंकार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों व ग्रामीणों ने मोर्चरी में शव उठाने से इंकार किया
Updated Fri, 25 May 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)।
विद्युत करंट की चपेट में आने से जान गंवा चुके विद्युत संविदा कर्मी के परिजनों और ग्रामीणों ने बुधवार की रात को मोर्चरी से शव उठाने से इंकार कर दिया। उन्होंने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने, परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने समेत कई मांगों को लेकर ऊर्जा निगम व शासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद में ऊर्जा निगम और मृतक के परिजनों के बीच लिखित समझौता होने के बाद मामला शांत हुआ। तब जाकर देर रात मृतक के शव को उसके घर ले जाया गया।
बता दें बुधवार को दोपहर में पुलहिंडोला की विद्युत लाइन को ठीक करने के लिए विद्युत पोल में चढ़े संविदा लाइनमैन राम सिंह की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई थी। लोगों ने आरोप लगाया कि विद्युत कर्मियों की लापरवाही के चलते लाईनमैन को अपनी जान गंवानी पड़ी। शाम करीब साठ बजे पोस्टमार्टम के लिए परिजन और ग्रामीण शव को लेकर मोर्चरी पहुंचे। वहां मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने, मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग पर अड़ गए। रात करीब 11 बजे विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी विकास भारती, जेई अशोक सिंह कुंवर और ग्राम प्रधान देव सिंह, राम सिंह के बड़े भाई जीवन सिंह, चचेरे भाई रूद्र सिंह के बीच लिखित रूप से मृतक के परिजनों को शीघ्र चार लाख रुपये का मुआवजा देने, ठेकेदार और विभाग के मध्य तय बीमा राशि छह से 12 लाख रुपये का भुगतान करने, लापरवाही करने वाले विभागीय कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का समझौता होने के बाद परिजन और ग्रामीण माने। इस मौके पर ग्राम प्रधान कोट अमर सिंह कुटियाल, भुवन सुतेड़ी, लक्ष्मी दत्त, हरीश अधिकारी, पूरन सिंह डांगी, हयात सिंह डांगी, सोनू बिष्ट, शिवराज सिंह मौजूद थे। इसके बाद उन्होंने शव को मोर्चरी से उठाकर घर ले गए। बृहस्पतिवार को गमगीन माहौल में पंचेश्वर घाट में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित
लोहाघाट (चंपावत)। विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी विकास भारती का कहना है कि संविदा लाइनमैन की करंट की चपेट में आकर मृत्यु होने का मामला संज्ञान में आने पर यूपीसीएल के अधीक्षण अभियंता ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि कमेटी पांच दिन के भीतर मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी। एसडीओ भारती ने बताया कि एसआई करन कुमार ने मामले की जांच के लिए धारचूला के अधिशासी अभियंता, पिथौरागढ़ के सहायक अभियंता, लोहाघाट के उपखंड अधिकारी को नियुक्त किया है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी
लोहाघाट (चंपावत)। ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष ललित मोहन जोशी का कहना है कि विभागीय कर्मियों की लापरवाही के कारण राम सिंह की मौत हुई है। जिससे उसके परिवार के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। उन्होंने दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने, मृतक के परिवार को कम से कम 15 लाख रुपये का मुआवजा देने, राम सिंह की पत्नी को ऊर्जा निगम में सरकारी नौकरी देने की इस दिशा में रविवार तक कोई सकारात्मक कार्रवाई न होने पर सोमवार जिलाधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।