{"_id":"5b8ec99f867a554853766cd0","slug":"161536084383-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे बंद रहा टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे बंद रहा टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। सिन्याड़ी और मरोड़ाखान के पास मलबा आने से टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर तीन घंटे तक आवाजाही ठप रही।
आपदा नियंत्रण विभाग के मुताबिक एनएच पर सिन्याड़ी के पास भारी मलबा आने से मंगलवार सुबह 6.25 बजे से मार्ग बंद हो गया। जेसीबी और अन्य उपकरणों की मदद से एनएच को 9.30 बजे खोला जा सका।
इसी दौरान एनएच पर मरोड़ाखान के पास सुबह 6.15 बजे से 7.42 बजे तक मलबा आने से आवाजाही प्रभावित रही। अलबत्ता 9.30 बजे आवाजाही पूरी तरह सुचारु हो गई। वहीं, रीठा साहिब-धूनाघाट मार्ग पर गडार के पास रोड का कटाव हो रहा है। लोगों का कहना है कि अगर कटाव को रोका न गया, तो रीठा साहिब और धूनाघाट के बीच आवाजाही ठप हो सकती है।