{"_id":"5b392a014f1c1b214d8b98e4","slug":"161530472961-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारहमासी सड़क में च्यूरानी के पास पहाड़ी दरकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारहमासी सड़क में च्यूरानी के पास पहाड़ी दरकी
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। निर्माणाधीन बारहमासी सड़क में बापरू-घाट के बीच च्यूरानी के पास सड़क में पहाड़ी दरक गई। इस दौरान इस स्थान पर किसी वाहन के नहीं गुजरने से बड़ा हादसा टल गया। मलबा गिरने से सड़क मार्ग बाधित हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सड़क के दोनों तरफ वाहन फंस गए। खबर लिखे जाने तक मार्ग नहीं खुल सका था।
रविवार को करीब 4.45 बजे से वन विभाग के लीसा डिपो के समीप च्यूरानी के पास पहाड़ी से धीरे-धीरे मलबा गिरना शुरू गया। और पांच बजे एकाएक पहाड़ी खिसककर सड़क में आ गई। गनीमत रही कि इस दौरान सड़क से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जिससे सैकड़ों यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एनएच खंड के अधिशासी अभियंता एलडी मथेला का कहना है कि सड़क मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही दो पोकलैंड मशीन और एक जेसीबी से सड़क में आए मलबे को हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। सड़क बाधित होने की सूचना पर पुलिस की हिल पैट्रोल कर्मी मौके में पहुंच गए। सड़क से मलबा हटाने में दो से तीन घंटे का समय लग सकता है।