फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   एसबीआई में चार घंटे ठप रहा कामकाज

एसबीआई में चार घंटे ठप रहा कामकाज

Mon, 16 Apr 2018 11:08 PM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
एसबीआई में चार घंटे ठप रहा कामकाज
चंपावत। भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों को सोमवार को दोहरी मार झेलनी पड़ी। बैंक में नकदी संकट के साथ ही सर्वर में आई दिक्कत से बैंक में चार घंटे कामकाज ठप रहा, जिस कारण ग्राहकों को खाली हाथ लौटना पड़ा। उधर भारतीय स्टेट बैंक की पिथौरागढ़ शाखा ने चंपावत को दस करोड़ रुपये देने की हामी भरी है। इस रकम के मिलने से एसबीआई को नकदी संकट से कुछ हद तक राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन


शनिवार और रविवार को सभी बैंकों में अवकाश था। दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को बैंक खुलने पर एसबीआई में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी लेकिन कोर बैंकिंग सर्विस (सीबीएस) सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक लिंक नहीं हो पाया। ग्राहक घंटो तक लाइन में खड़े होकर सर्वर ठीक होने का इंतजार करते रहे। बाद में कई ग्राहकों को निराश ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन


बैंक से रकम निकालने पहुंचे फूंगर के लाल सिंह, चैक क्लीयरेंस के लिए आए मत्स्य विभाग के कर्मचारी हंसा दत्त सनवाल और शिक्षा विभाग के जगदीश चंद्र पांडेय सर्वर की खराबी से परेशान दिखाई दिए। सर्वर में दिक्कत होने से ग्राहकों के अन्य काम भी प्रभावित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीएस लिंक नहीं होने से बैंक में अपराह्न एक बजे बाद काम शुरू हो पाया जिससे बैंक को काफी नुकसान उठाना पड़ा। वर्तमान में बैंक में सवा करोड़ रुपये ही उपलब्ध हैं। एसबीआई पिथौरागढ़ ने दस करोड़ रुपये देने पर सहमति जताई है। इससे राहत मिल सकेगी।
निर्मल भट्ट, उप प्रबंधक, एसबीआई, चंपावत।

सहकारी बैंक में भी उमड़ी भीड़
सहकारी बैंक में भी सोमवार को भारी भीड़ उमड़ी। लेकिन यहां भी कैश की किल्लत बनी हुई है। शाखा प्रबंधक गजेंद्र राणा ने बताया कि बैंक में वर्तमान में 27 लाख रुपये उपलब्ध हैं। ये रकम दो दिनों के लिए ही पर्याप्त है। 12 अप्रैल को एसबीआई से 25 लाख रुपये की मांग की थी जिसके एवज में पांच लाख रुपये ही मिल सके।

अधिकांश एटीएम के शटर बंद रहे
जिला मुख्यालय में अधिकांश शटर तीसरे दिन भी बंद रहे। शांत बाजार और गोरलचौड़ रोड स्थित एसबीआई के एटीएम, बॉब, कैनरा, यूनियन बैंक, यूको, आईडीबीआई समेत तमाम एटीएम बंद रहे। पीएनबी और एसबीआई के एटीएम से रकम जरूर निकली। दोनों ही एटीएम में लोगों की लंबी कतार देखी गई।


आज कैश लेने पिथौरागढ़ जाएगी एसबीआई की टीम
दस करोड़ रुपये लेने एसबीआई की टीम मंगलवार को पिथौरागढ़ रवाना होगी। इसके लिए बैंक ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। तगड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को ही कैश लेकर चंपावत पहुंचेगी टीम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed