फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   बीस दिन बाद मिला शारदा में डूबे मजदूर का शव

बीस दिन बाद मिला शारदा में डूबे मजदूर का शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
बीस दिन बाद मिला शारदा में डूबे मजदूर का शव
टनकपुर (चंपातव)। शारदा में डूबे बरेली के एक मजदूर का शव बीस दिन बाद शनिवार को नदी से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया है। रविवार को संयुक्त चिकित्सालय में शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन


बरेली के सुभाष नगर निवासी मजदूर नेम चंद (45) यहां शारदा खनन में मजदूरी करने आया था। बीते माह 26 मई को उचौलीगोठ 28 हेक्टेयर राजस्व क्षेत्र के समीप नदी को पैदल पार करते वक्त तेज प्रवाह की चपेट में आकर डूबने से उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मजदूर की पत्नी और बच्चों ने उसे अपनी आंखों के सामने डूबते हुए देखा था। उनके शोर मचाने पर पुलिस के तैराकों ने उसे नदी में खोजन का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार देर शाम मजदूर का शव टनकपुर बैराज गेट के पास उतराता नजर आया। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने नदी से निकाल कर शव कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी है। रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed