{"_id":"5d029128bdec226d997275a9","slug":"156044930918-champawat-news155","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं से समूह बनाकर स्वरोजगार अपनाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं से समूह बनाकर स्वरोजगार अपनाने की अपील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिला मुख्यालय के विकासखंड सभागार में बृहस्पतिवार को आजीविका विषय पर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं से समूह बनाकर स्वरोजगार अपनाने की अपील की गई। खंड विकास अधिकारी पूरन सिंह रावत की अध्यक्षता में आजीविका विषय पर आयोजित बैठक में स्वयंसेवी संस्था की अंजलि नबियाल के नेतृत्व में गांवों से आई समूहों की 80 से अधिक महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इसमें समूहों की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने पर चर्चा की गई।
बैठक में पूर्णागिरि समूह थ्वालखेड़ा की कमला, लक्ष्मी और पंचबलिया समूह बरदोली की कमला देवी नेे विचार रखे। अंजलि नबियाल ने कहा कि महिलाएं समूह से जुड़कर स्वरोजगार अपना सकती हैं। इस मौके पर एलएल वर्मा, योगिता जोशी, जीवन गिरि, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।