{"_id":"5c2913f0bdec2256b9144922","slug":"151546195952-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन सर्किट से जोड़ें जाएंगे मां पूर्णागिरि और मां बाराही धाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन सर्किट से जोड़ें जाएंगे मां पूर्णागिरि और मां बाराही धाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले में उत्तर भारत के प्रमुख देवी शक्तिपीठ मां पूर्णागिरि धाम और बग्वाल युद्ध के लिए प्रसिद्ध देवीधुरा के मां बाराहीधाम को जल्द ही पर्यटन सर्किट से जोड़ा जाएगा। इनके साथ ही जिले के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के स्थलों को भी पर्यटन सर्किट में शामिल किया जाएगा। जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से इसकी कार्ययोजना मंजूरी के लिए शासन को भेज दी गई है।
डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने बताया कि 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन प्रोजेक्ट के तहत क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ा कर रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए पर्यटन सर्किट प्रस्तावित किया जा रहा है। इसके तहत मां पूर्णागिरि धाम तक आने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों का रुख पर्वतीय क्षेत्र के अन्य ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के स्थलों की ओर भी किया जाएगा। बताया कि देवीधुरा पाटी के साथ मुख्यालय के शिलिंगटॉक चाय बागान से गौड़ी नदी मियांवाकी जंगल से चाय बागान, बालेश्वर मंदिर समूह, राजबुंगा किला, एक हथियानौला, चंडालकोट किला होते हुए मायावती, खेतीखान तक भी पर्यटन सर्किट प्रस्तावित किया जा रहा है।
15 जनवरी तक पर्यटकों के लिए तैयार हो जाएगा एबट माउंट
जिले के एबट माउंट में भी पर्यटन विकास संबंधी गतिविधियां बढ़ाई जाएंगी। वर्तमान में एबट माउंट को सजाने का कार्य चल रहा है। डीएम एसएन पांडेय ने बताया कि 15 जनवरी तक एबट माउंट पर्यटकों के लिए तैयार हो जाएगा। इसका संचालन कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से किया जाएगा। कैफेटेरिया आदि के निर्माण के बाद पर्यटकों की आमद बढ़ेगी।