{"_id":"59b6cdd34f1c1b32698b459f","slug":"151505152467-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दैवी आपदा के चलते मकान को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दैवी आपदा के चलते मकान को खतरा
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जिले की चौड़ाराजपुरा ग्राम पंचायत में दैवी आपदा के चलते एक आवासीय मकान को खतरा पैदा हो गया है। इस संबंध में पीड़ित मदन राम ने जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को जानकारी देने के साथ ही तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि 20 दिन पूर्व हुई बरसात से आवास की टिन की छत उखड़ गई है, मकान में दरार आ गई है और आंगन टूटने से पूरे मकान को खतरा पैदा हो गया है। दुबारा बरसात होने की सूरत में मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो सकता है। पीड़ित परिवार को मौसम खराब होने पर पड़ोसियों के घर में शरण लेनी पड़ रही है।