{"_id":"5cd087aabdec22077c355865","slug":"141557170090-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना के लिए उच्चकोटि का नेटवर्क कनेक्शन लगाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना के लिए उच्चकोटि का नेटवर्क कनेक्शन लगाएं
विज्ञापन
चंपावत। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोकसभा चुनाव की 23 मई को होने वाली मतगणना के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक मतगणना टेबल के लिए प्रपत्रों की छपाई, पोस्टल बैलेटों की उपलब्धता, मतगणना के लिए उच्चकोटि का नेटवर्क कनेक्शन, कंप्यूटरों की उपलब्धता आदि के निर्देश दिए।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नैन सिंह मेहरा ने बताया कि मतगणना हाल का पूर्व में ही निर्धारण कर आयोग से अनुमति प्राप्त कर ली गई है। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 14-14 टेबलों पर मतगणना करने के साथ नेटवर्क कनेक्टिविटी के लिए बीएसएनएल ने सहमति प्रदान की है। उन्होंने बताया कि मतगणना कार्मिकों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण 29 अप्रैल को प्रदान किया गया है और द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 14 मई को निर्धारित है। उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान बदली गई ईवीएम की सूचना का प्रेषण कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि मतगणना के दौरान पेयजल के साथ-साथ बिजली व्यवस्था सुचारू रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को उपजिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से पत्र प्रेषित किया गया है और वैकल्पिक व्यवस्था जनरेटरों के माध्यम से की जाएगी।
विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेंसिंग में तहसीलदार प्रियंका, सहायक सूचना विज्ञान अधिकारी अशोक गुंटी, नेटवर्क इंजीनियर रजत पांडेय एवं चंपक जोशी, निखिल भारती आदि उपस्थित रहे।