{"_id":"5c65aeeabdec22738813bb21","slug":"141550167786-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तल्लादेश में चार दिन से बीएसएनएल सेवा ठप, ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तल्लादेश में चार दिन से बीएसएनएल सेवा ठप, ग्रामीणों में आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिला मुख्यालय से 51 किमी दूर तल्लादेश तामली क्षेत्र में बीते चार दिन से बीएसएनएल की संचार सेवा ठप होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों से नेटवर्क नहीं होने की शिकायत देने के बाद भी कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो पा रही है। ग्रामीण मनोज जोशी ने बताया कि तल्लादेश में बीएसएनएल सेवा बंद होने से लगभग 1500 से अधिक उपभोक्ता प्रभावित हो रहे हैं। क्षेत्र के बचकोट गांव में एक मात्र बीएसएनएल का टावर लगा हुआ है।
ग्रामीण सचिन जोशी ने बताया कि बीएसएनएल सेवा नहीं होने से तामली, बचकोट, पोलप, चामी, रियांसी, तरकुली, मंच, कालरी समेत कई गांव प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीण प्रदीप सिंह, रमेश, विनोद जोशी, अमर सिंह, प्रेम सिंह ने चेतावनी दी कि जल्द बीएसएनएल सेवा ठीक नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।