{"_id":"5ad237fa4f1c1b84028b480d","slug":"141523726330-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजमार्ग में बढ़ सकती है वाहनों के आवागमन की अवधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजमार्ग में बढ़ सकती है वाहनों के आवागमन की अवधि
Updated Sat, 14 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ के बीच निर्माणाधीन बारहमासी सड़क पर जल्द ही वाहनों के आवागमन की अवधि बढ़ सकती है। वर्तमान में राजमार्ग पर सायं सात बजे से सुबह पांच बजे तक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध है। शनिवार को जिले के भ्रमण पर आई जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या के समक्ष जनप्रतिनिधियों ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया। उनका कहना था कि रात में राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद होने से पर्यटन सहित अन्य कारोबार के प्रभावित होने तथा गंभीर रूप से बीमार लोगों को लाने ले जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिस पर प्रभारी मंत्री ने जिला प्रशासन को राजमार्ग में सांय नौ बजे से सुबह चार बजे तक आवागमन बंद रखने और अन्य समय सड़क को खुला रखने के निर्देश दिए।
डीएम डॉ.अहमद इकबाल का कहना है कि पुलिस अधीक्षक के साथ ही सड़क सुरक्षा समिति के साथ जल्द ही बैठक कर और राजमार्ग का निरीक्षण कर राजमार्ग पर वाहनों के आवागमन की अवधि को बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आने वाले पांच दिनों के भीतर सड़क सुरक्षा समिति की बैठक और निरीक्षण कार्य पूरा किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुुंज्याल ने बताया कि पूर्व में भी विभिन्न संगठनों की ओर से राजमार्ग पर वाहनों के आवागमन की समयावधि बढ़ाने की मांग उठाई जा चुकी है। जिसे देखते हुए डीएम को समय सीमा बढ़ाने के लिए पत्र लिखा गया है। जिसमें सायं आठ बजे से सुबह पांच बजे तक की समय सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में कोई भी अंतिम निर्णय डीएम ही करेंगे।