फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   नेपाल सीमा के नजदीक डुंगराबोरा में कार खाई में गिरी, पांच घायल

नेपाल सीमा के नजदीक डुंगराबोरा में कार खाई में गिरी, पांच घायल

Wed, 27 Dec 2017 11:13 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
नेपाल सीमा के नजदीक डुंगराबोरा में कार खाई में गिरी, पांच घायल

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे डुंगराबोरा के पास एक बोलेरो कार गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को उच्च केंद्र रेफर किया गया है। सभी घायल डुंगराबोरा के रहने वाले हैं। कार में सवार कुछ लोग मडुवाबोरा से इलाज कर वापस डुंगराबोरा जा रहे थे। हादसे की वजह का पता नहीं चल सका है।


लोहाघाट से करीब 35 किलोमीटर दूर धारापानी के पास कार (यूके 03पीए/0568) बुधवार शाम करीब छह बजे गहरी खाई में गिर गई। पंचेश्वर (किमतोली) के थानेदार डीएल वर्मा ने बताया कि यह कार मडुवाबोरा से डुंगराबोरा जा रही थी। कार में बच्चों सहित कुल 9 लोग सवार थे। हादसे की जानकारी मिलते ही पंचेश्वर थाने के कर्मियों के अलावा मोहन सिंह थापा के नेतृत्व में लोहाघाट से राहत दल मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन


इस दल ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से निकाला। लोहाघाट से गई आपात चिकित्सा सेवा 108 और निजी वाहन में घायलों को लोहाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। दुर्घटना में चालक दशरथ सिंह (35) पुत्र दिवान सिंह, गोविंद सिंह (30) पुत्र भीम सिंह, हीरा सिंह (55) पुत्र दिवान सिंह, इंद्रा देवी (27) पत्नी मनोज सिंह और योगिता (5) पुत्री शंकर सिंह घायल हो गए। घायलों का इलाज करने वाले डॉ.मंजीत सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दशरथ सिंह, गोविंद सिंह और इंद्रा देवी को उच्च केंद्र रेफर किया गया है, जबकि बाकी दो घायल खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed